हरिद्वार, मार्च 5 -- सिडकुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर में नहर किनारे 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। वह बुधवार दोपहर से लापता चल रहा था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, देवकली शाहजहांपुर यूपी निवासी अशोक कुमार बहादराबाद स्थित टायर फैक्ट्री में काम करता था। वह सिडकुल क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में पत्नी के साथ रहता था। अशोक बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। परिजनों के अनुसार, वह घर से जाते समय पत्नी से चुन्नी मांगकर ले गया था। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। गुरुवार को उसका शव सलेमपुर नहर किनारे पेड़ से लटका मिला। अशोक ने दो वर्ष पहले खुद से बड़ी 32 वर्षीय महिला से विवाह किया था। इस घटना के पीछे के कारण फ...