देहरादून, मार्च 27 -- हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार आकाश पुत्र लालू, निवासी टांडा भागमल लक्सर हाल निवासी रावली महदूद, को दवा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.496 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...