हरिद्वार, फरवरी 4 -- सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। गंगोडिया रियल्टी के कार्यालय से चांदी की दो मूर्तियां चोरी कर ले जा रहे चार युवकों को कार्यालय संचालक और उनके साथियों ने मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। गंगोडिया रियल्टी के संचालक अजय पाल सिंह ने बताया कि वह कार्यालय में मौजूद थे। चार युवक कार्यालय के अंदर घुसे और चांदी की दो मूर्तियां चोरी कर बाहर निकलने लगे। शक होने पर कार्यालय कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और पकड़ने का प्रयास किया। आरोपियों में शामिल अरुण भागने की कोशिश करने लगा। दौड़ते समय वह पत्थर से टकरा गया। इससे उसकी नाक में चोट आ गई। इसके बाद चारों को काबू कर लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान अरुण पुत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.