हरिद्वार, मई 28 -- सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला से तमंचे के बल पर सोने की चेन लूटकर फरार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर शिवालिक नगर में महिला से चेन लूट के प्रयास में भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना 20 मई की है, जब मुकुल अपने पत्नी और बच्चों के साथ शिवालिक नगर से अपने घर हाइडिल कॉलोनी सिडकुल जा रहे थे। किर्बी फेक्ट्री के सामने पहुंचे तो स्कूटी के आगे मोटरसाईकिल लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तमंचा दिखाकर पत्नि की गले से सोने की चेन छिनकर भाग गए। इस घटना में महिला के गले में खरोंचे भी लगी हैं। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने और सीसीटीवी फुटेज देखने में व्यस्त था। इसलिए देरी से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि आरोपियों के पास स्प्लेंडर बाइक थी, जिसका रंग काला था और उस पर नंबर प्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.