हरिद्वार, मार्च 18 -- सिडकुल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से 40 अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही नालों और सड़क किनारे रखा समान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को संयुक्त टीम ने चिन्मय डिग्री कॉलेज चौक, इंद्रलोक क्षेत्र से राजा बिस्कुट चौक और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण में खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने जेसीबी चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को साफ कराया। आरएम सिडकुल कमल किशोर ने बताया कि 40 अतिक्रमण को तोड़ा गया है। पूर्व में सभी अतिक्रमण करने वालों को...