हरिद्वार, मार्च 24 -- सिडकुल थाना पुलिस की हिरासत में एक आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात कही गई है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। बीते सोमवार को रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में नरेश के साथ तीन और आरोपियों को फर्जी जमानत के केस में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को कोर्ट में पेशी से पहले जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में 'सरकार बनाम रोशन लाल' केस की सुनवाई के दौरान चारों आरोपी अलग-अलग लोगों की जमानत के लिए पेश हुए। जांच में पता चला कि ये सभी पेशेवर जमानती हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उज्जवल सिंह, नरेश प्रताप बहुगुणा, कमलेश और नरेश को गिरफ्तार किया। इधर, एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.