देहरादून, मई 4 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सोमवार को थाना सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने नवोदय नगर तिराहे के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी की पहचान आयुष त्यागी पुत्र संजय त्यागी, हाल निवासी महादेवपुरम, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्...