देहरादून, नवम्बर 3 -- हरिद्वार। सिडकुल की एक पैकेजिंग कंपनी के कर्मचारी ने मालिक और दो युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को कंपनी के मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक ग्राम खोडसामा, जिला शामली हाल निवासी गणपति एन्क्लेव बहादराबाद निवासी अमित ने शिकायत कर बताया कि वह करीब छह वर्षों से एबीसी पैकेजिंग में काम कर रहा है। बताया कि वह अकेले सभी मशीनों का ऑपरेशन और मेंटेनेंस करता है और 12 घंटे की ड्यूटी देता है, लेकिन वेतन और बोनस को लेकर कंपनी मालिक संजीव कुमार झा से विवाद चल रहा है। बताया कि 1 नवंबर को वेतन के मुद्दे पर बहस के बाद मालिक उससे नाराज हो गया और नौकरी छोड़कर जाने को कहा। वह अपने काम में लग गया, लेकिन कुछ देर बाद मालिक ने उसे ऑफिस में बुलाय...