हरिद्वार, फरवरी 25 -- थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक आरोपी को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डेंसो चौक के पास पुलिस ने संजीव कुमार पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम सुकड़िया थाना भैड़ी जिला बरेली हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद सिडकुल को धर दबोचा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...