देहरादून, मार्च 5 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के आवास पर 20 से अधिक लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे। आरोप है कि बुधवार को हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और तोड़ फोड़ की। हमले में प्रमोद पाल, उनके भाई मनोज कुमार समेत 15 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर अचानक कई वाहनों से पहुंचे और हमला शुरु किया। घर के भीतर मौजूद लोगों को निशाना बनाते हुए लाठी डंडों से प्रहार किए गए। आरोप है कि हमले में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल समेत कई लोग शामिल थे। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान और हमलावरों के बीच पूर्व से किसी विवाद को लेकर रंजिश चली आ ...