सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
रुद्रपुर, जून 26 -- रुद्रपुर। सिडकुल चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक टैंकर से अमोनिया गैस का रिसाव होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गैस की तेज गंध फैलने पर राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस रुद्रपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने बजाज कंपनी के तकनीकी सहयोग से फायर टेंडर के माध्यम से सड़क की धुलाई कर अमोनिया गैस के प्रभाव को कम किया। राहत व बचाव अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर मौजूद रही और संयुक्त रूप से स्थिति को नियंत्रित किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.