रुद्रपुर, मार्च 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी अजय गणपति के साथ बैठक की। बैठक में सिडकुल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात प्रबंधन को बेहतर करने तथा उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रशासन और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी सहमति जताई। यहां अधिकारियों को सम्मानस्वरूप पौधे भेंट किए गए। जो पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। यह बैठक प्रशासन और उद्योग जगत के बीच सकारात्मक संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.