रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, हिटी। गुरुवार सुबह सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल कंपनी में आयकर विभाग की एक टीम ने छापामारी की। टीम यहां सर्च एंड सीजर की कार्रवाई के सिलसिले में पहुंची है। कार्रवाई को इतनी गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। कंपनी के दूसरे राज्यों के प्लांटों में भी छापेमारी की चर्चा है। आयकर विभाग की दिल्ली की टीम ने हल्द्वानी की आयकर विभाग की टीम को साथ में लेकर यह छापेमारी की है। आयकर गड़बड़ी की सूचना पर कार्रवाई का अंदेशा है। वहीं आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह आठ बजे दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम नैनीताल रोड स्थित एक शो-रूम के जिम में पहुंची। यहां से उन्होंने एक कारोबारी को हिरासत में लिया। यह कारोबारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.