हरिद्वार, मार्च 20 -- अवैध खनन में संलिप्तता के आरोप में सिडकुल थाने के आरक्षी प्रदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। सूत्रों के अनुसार, खनन गतिविधियों से जुड़े मामले में आरक्षी की भूमिका पाए जाने पर कप्तान ने देर किए बिना कार्रवाई की और उसे पुलिस लाइन से संबद्ध रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा। सीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरे घटनाक्रम की जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आरोप है कि सिपाही ने कुछ निर्माण कार्यों के लिए खनन सामग्री की डिमांड की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.