सिडकुल कर्मी का संदिग्ध हालात में कमरे से मिला शव
रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक सिडकुल कर्मी का शव किराए के कमरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कमरे से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश मूल रूप से मिलक, रामपुर यूपी के निवासी थे। वह ट्रांजिट कैंप की नारायण कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते थे और सिडकुल स्थित एमएमटी कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार रात मकान मालिक की बेटी को राजेंद्र के कमरे से दुर्गंध महसूस हुई। इस पर परिवार ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.