हरिद्वार, अप्रैल 27 -- कोतवाली क्षेत्र के अतमलपुर-बौगला बाईपास के समीप सोमवार सुबह खेत में सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से शराब की बोतल और एक हथौड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस हत्या की आशंका के तहत मामले की जांच में जुट गई है। सोमवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के गंभीर निशान मिले हैं। यह भी पढ़ें- खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका पुलिस को घटनास्थल के पास से शराब की बोतल और एक हथौड़ी भी मिली है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पहले शव की पहचान नहीं हो ...