वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के पहले दिन एथलेटिक्स में गाजीपुर के मोहम्मद मारुफ 100मी. दौड़ में पहले स्थान पर रहे। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल में लीग का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी, विंध्याचल और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के सांसद खेल स्पर्धा के विजेताओं ने दमखम दिखाया। पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे: एथलेटिक्स (सब जूनियर बालक वर्ग) के 100 मीटर- गाजीपुर के मो. मारूफ, 800 मीटर- गाजीपुर के दीपांशु कुमार, लम्बी कूद- घोसी के सत्यानंद यादव, ऊंची कूद- चंदौली के अनुराग सिंह, शॉटपुट- मिर्जापुर के आदर्श उपाध्याय, डिस्कस थ्रो- मछलीशहर के अनिकेत कुमार और जेवलिन थ्रो- बलिया के परमहंस बिंद विज...