वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्युत टीआरडी और यांत्रिक विभाग ने मैच जीते। पहले मैच में विद्युत टीआरडी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेखा विभाग की पूरी टीम 15.2 ओवर में 72 रन पर आउट हो गई। विद्युत टीआरडी की टीम ने 114 रनों से मैच जीत लिया। 46 बाल 80 रन की पाली खेलने वाले विद्युत टीआरडी के अमन वर्मा मैन ऑफ द मैच बने। वहीं, दूसरे मैच में विद्युत पावर ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए। यह भी पढ़ें- आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग ने मैच जीते जवाब में उतरी यांत्रिक विभाग की टीम ने नीतीश और दीपक की शानदार बैटिंग की बदौलत 18.2 ओवर मे...