वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को परिचालन और सिग्नल विभाग ने बाजी मारी। पहले मैच में विद्युत (सामान्य) ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाए। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग ने रामप्रवेश यादव के 35 बाल पर 13 चौके और आठ छक्के की मदद से शानदार 108 रनों की बदौलत 9.3 ओवर में 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। रामप्रवेश को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र बैस ने दिया। दूसरे मैच में सिगनल विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाए। यह भी पढ़ें- टी-20: परिचालन विभाग और विद्युत पावर ने जीते मैच जवाब में उतरी कार्मिक विभाग की पूरी टीम 1...