लखनऊ, मार्च 6 -- अमिताभ से लेकर आयुष्मान तक कर चुके हैं शूटिंग -फिल्मी कलाकारों के बीच लोकप्रिय रहे हैं कई स्टेशनलखनऊ, प्रमुख संवाददाता।पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल हिन्दी फिल्म जगत के लिए काफी मनपसंद स्थान रहा है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर समय-समय पर फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग होती रही है। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से लेकर आयुष्मान खुराना तक लखनऊ सिटी स्टेशन पर शूटिंग कर चुके हैं। पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना, मनोज वाजपेयी ऐशबाग जंक्शन पर शूटिंग कर चुके हैं। लखनऊ जंक्शन और मोहिबुल्लापुर स्टेशन भी शूटिंग से अछूते नहीं रहे हैं।लखनऊ जंक्शन के कॉनकोर्स में शुक्रवार को एलईडी स्क्रीन लगाई गई। लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर किन-किन फिल्मों की शूटिंग और किन-किन कलाकारों ने शूटिंग की है, उसके बारे बताते हुए एक अलग से डिस्प्ले भी दिया गया है। स्टेशन पर ...