सिटी स्टेशन पर हुआ सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस का स्वागत
जौनपुर, जुलाई 18 -- जौनपुर, संवाददाता। छेरहटा से वाराणसी तक शुरू की गई सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन का शनिवार को पहले दिन जौनपुर सिटी स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। संत रविदास के अनुयायियों ने फूल माला देकर ट्रेन के लोको पायलट, सह पायलट, गार्ड और सीएलआई को सम्मानित किया। ट्रेन से संत शिरोमणि की जन्मस्थली वाराणसी जा रहे उनके भक्तों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापित के साथ भारी संख्या में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाजपा और नरेन्द्र मोदी का नारा लगाते ट्रेन का स्वागत किया। रेलवे प्रशासन ने पंजाब स्थित छहरटा से संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी तक सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह भी पढ़ें- कैंट पहुंची सीर गोवर्धनपुर- वाराणसी एक्सप्रेस, हुई अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.