रांची, जनवरी 24 -- रांची। रेडीमेड कपड़ा ब्रांड 'सिटी स्टाइल' ने गणतंत्र दिवस पर ग्राहकों के लिए विशेष सेल की शुरुआत की है। सर्दियों के परिधानों की खरीदारी पर फ्लैट 50 प्रतिशत और अन्य सभी परिधानों पर फ्लैट 25 प्रतिशत की आकर्षक छूट दी जा रही है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, गणतंत्र दिवस सेल के मद्देनजर विशेष रूप से नया कलेक्शन मंगाया गया है, जिसे ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सेल शुरू होने के बाद से ही शोरूम में प्रतिदिन खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...