बुलंदशहर, मई 28 -- जटिया चिकित्सालय में मौजूद सीटी स्कैन मशीन पिछले तीन दिन से खराब पड़ी है। ऐसे में जांच कराने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। औरंगाबाद, डिबाई समेत अन्य दूर दराज से आए मरीज निराश होकर वापस लौट रहे हैं। सिटी स्कैन के टैक्निकल प्रभारी अभिषेक ने बताया कि फिलहाल आगामी सात दिन तक मशीन चालू होने की कोई संभावना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...