सिटी रेलवे स्टेशन पर क्रांति रंग भरने को विवि तैयार
मेरठ, मार्च 27 -- मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर 1857 की क्रांति के ऐतिहासिक चित्रण एवं प्रस्तुतिकरण में चौ.चरण सिंह विवि अपनी भागीदारी देने को तैयार है। सिटी रेलवे स्टेशन पर तथ्यात्मक एवं समग्र क्रांतिगाथा प्रदर्शित करने के लिए सीसीएसयू ने अपनी रिसर्च को इसका आधार बनाने का प्रस्ताव दिया है। विवि के इतिहास विभाग ने 1857 की क्रांति में व्यापक काम किया है। इसमें उन गुमनाम क्रांतिवीरों को भी जगह दी गई है जो किसी कारण से सामने नहीं आ सके। विवि सिटी रेलवे स्टेशन की इस क्रांतिगाथा में 1857 के प्रमुख क्रांतिकारी और घटनाओं को क्रमबद्ध ढंग से प्रदर्शित करना चाहता है। कैंपस में इतिहास विभाग के एचओडी प्रो.कृष्ण कांत शर्मा ने रेल मंत्रालय को उक्त प्रस्ताव भेजा है। प्रो.शर्मा के अनुसार 1857 के स्वतंत्रता संग्राम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के स्वाधीनता आंदोलन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.