गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल के पास मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे सुतली बम फटने से ई-रिक्शा चालक जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ सिटी, कोतवाल, जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। घंटों पूरे स्टेशन परिसर की जांच की गई जिसमें दो और सुतली बम बरामद हुए। जिसे जांच को प्रयोगशाला भेज दिया गया। लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई। जानकारी के अनुसार सिटी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ई-रिक्शा स्टैण्ड के पास गोले जैसे आकार में लिपटी वस्तु देखकर ई-रिक्शा यूपी 61 सीटी/ 4426 के चालक नूरे इस्लाम पुत्र निजामुद्दीन निवासी राईनी कॉलोनी शहर कोतवाली ने पैर से दबाया। पैर से दबाने से उसमे विस्फोट हो गया जिससे पैर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.