पटना, मार्च 19 -- बाइपास पुलिस ने महादेव स्थान के पास छापेमारी कर ट्रक में भरे 79 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक मुश्ताक और खलासी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। बाइपास थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि एक ट्रक में भरकर तस्करी के लिए मवेशियों को फोरलेन के रास्ते ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें मवेशी पाए गए। पुलिस ने ट्रक समेत सभी मवेशियों को जब्त कर लिया। ट्रक में लदे 79 मवेशियों को दीदारगंज गोशाला भेज दिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि काको, जहानाबाद से मवेशियों को लादकर फोरलेन के रास्ते पूर्णिया ले जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ कर तस्कर गिरोह का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...