संभल, अप्रैल 18 -- नगर पंचायत सिरसी में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने मोहल्ला शर्की में स्थित एसडी एंटरप्राइजेज जींस वॉशिंग प्लांट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि प्लांट घनी आबादी क्षेत्र में संचालित हो रहा था। मौके पर 5 में से 3 वॉशिंग मशीनें चलती हुई पाई गईं, जिनमें से एक मशीन घरेलू गैस सिलेंडर से गर्म की जा रही थी। निरीक्षण के समय लगभग 2000 जींस कपड़े मौजूद थे और 10 कर्मचारी कार्यरत पाए गए। संचालक रफीउल हसन ने बताया कि प्लांट का संचालन किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने जीएसटी पंजीकरण, उद्यम पंजीकरण और अनापत्ति प्रमाणपत्रों के लिए किए गए आवेदन की प्रति प्रस्तुत की, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भू-गर्भ जल विभाग की एनओसी अभी तक प्राप्त नहीं हुई थी। जांच में 5 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया...