मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। नगर मजिस्ट्रेट / सचिव मिर्जापुर-विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण अविनाश सिंह ने बुधवार को सिटी ब्लाक के अनंतराम पट्टी स्थित आराजी सं.. 340, 341 व 342 तथा अन्य आसपास करीब तीन बीघा भूमि का बगैर लेआउट के किए जा रहे प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। अवैध तरीके से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही राजस्व की क्षति करने समेत अन्य धाराओं में रपट भी दर्ज कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों की दशा खराब हो गई है। नगर से सटे सिटी ब्लाक के अनन्तराम पट्टी गांव में लगभग 03 बीघे भूमि का बगैर ले-आउट और मानचित्र स्वीकृत कराए ही अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। अवैध प्लाटिंग में भूमि खरीदकर कुछ लोग निर्माण भी शुरू करा दिए थे। ऐसे लोग मिर्जापुर-विंध्याचल विकास प्राधिकरण से नक्शा भी नहीं पास कराए थे, जिसकी ...