मथुरा, जुलाई 24 -- यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण और गंदे नालों के पानी के लगातार प्रवाह को रोकने की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से प्राचीन बिहार घाट पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने शुक्रवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित करते हुए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए समय देने की बात कही। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा स्वयं अनशन स्थल पर पहुंचे और दीपक शर्मा से विस्तृत वार्ता की। इस दौरान उन्होंने यमुना प्रदूषण की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रशासन इस विषय को पूरी संवेदनशीलता के साथ देख रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यमुना में गिर रहे गंदे नालों को रोकने, प्रदूषण नियंत्रण और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक ...