हरिद्वार, मार्च 6 -- बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के आह्वान पर भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भिजवाया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना और 2011 में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग उठाई जा रही है। वक्ताओं ने बताया कि 1931-32 के बाद से अब तक ओबीसी समाज की जाति आधारित जनगणना नहीं कराई गई, जिसके कारण इस वर्ग को वास्तविक भागीदारी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भंवर सिंह, भानपाल सिंह रवि और राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को भेदभाव से बचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.