नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक बस सेवा को आमजन के लिए सुगम और सफल बनाने के लिए 30 लोगों की टीम गठित की गई है। टीम ने सोमवार से क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। करीब 15 दिन तक लगातार सर्वेक्षण कर यह पता लगाया जाएगा कि किस मार्ग पर सवारी मिलने की अधिक संभावना है। इसके बाद आंतरिक रूट तय किए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पहले चरण में चलने वाली 25 इलेक्ट्रिक बसों को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से युक्त किए जाने की तैयारी चल रही है, ताकि प्राधिकरण के उच्चाधिकारी दफ्तर में बैठकर निगरानी कर सकें। यही नहीं वरिष्ठ अधिकारी बस में सवार होकर स्थिति का जायजा भी लेंगे। यह भी पढ़ें- ई-बसें आज से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक चलेंगीइलेक्ट्रिक बसों का संचालन ग्रेटर नोएडा में फ...