नई दिल्ली, फरवरी 8 -- होंडा की कार पसंद करने वाले लोगों के लिए साल 2026 काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। कंपनी इस साल बड़े कमबैक की तैयारी कर रही है। इस साल कंपनी नए मॉडल्स को लॉन्च करने के साथ मौजूदा वेरिएंट्स के फेसलिफ्ट भी लाने वाली है। साथ ही इस साल होंडा की पहली ईवी की भी भारत में एंट्री होने वाली है। खास बात है कि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी भारत में लाने के मूड में है। तो आइए जानते हैं इस साल भारत में होंडा की किन कारों की एंट्री होने वाली है।होंडा सिटी फेसलिफ्ट होंडा इस साल मौजूदा जेनेरेशन की सिटी को अपडेट करेगी। यह मौजूदा जेनेरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट होगा। इसमें नए सिरे से डिज़ाइन किया गया एक्सटीरियर, केबिन में कुछ सुधार और नए फीचर्स शामिल होंगे। संभावना है कि होंडा इस फेसलिफ्ट में 360-डिग्री कैमरा भी ऑफर कर सकती है। फेसलि...