शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- सिटी पार्क के सेंट्रल पार्क में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सैकड़ों कॉलोनीवासियों ने भाग लिया और बाबा साहेब के जयघोष के बीच केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई, जिसके बाद अध्यक्ष राम बहादुर व मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विशिष्ट अतिथियों में हरवंश कुमार, डॉ. के.के. वर्मा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अर्चना, अरुण कुमार दीक्षित, सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि व विकास चंद्रा शामिल रहे। अरुण कुमार ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें संविधान निर्माता, समाज सुधारक और प्रथम कानून मंत्री के रूप में याद किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार ने युवाओं को मोबाइल का सदुपयोग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.