मैनपुरी, फरवरी 28 -- ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम आया तो हमेशा की तरह सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। स्कूल के 28 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा पास की है। बच्चों की इस सफलता पर शनिवार को स्कूल में माला पहनाकर स्वागत किया गया। कक्षा छह में प्रवेश के लिए तान्या ने 279 अंक प्राप्त कर देश में 496वीं रैंक हासिल की। वहीं अनमोन 270, आकांक्षा 265, निर्भय ने 260, श्रेयस ने 255 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कृष्णा, आदित्य, मानव, अमृतांश, शिवाजी, निर्दोष, करिश्मा, आर्यन, दीपशिखा सहित 20 बच्चों ने प्रवेश पाया। कक्षा नौ के लिए अदिति ने 336 अंक पाकर 1041 रैंक हासिल की। इसके साथ ही तान्या ने 330 अंक सहित आदर्श, खुशी, शौर्य, अंजली, सौम्या, संस्कृति, खुशी ने भी कक्षा नौ के लिए प्रवेश पाया। तान्या ने सैनिक स्कूल के साथ ही इसी वर्ष राष्...