सिटी ट्रांसपोर्ट के नए प्रबंध निदेशक ने पद संभाला
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक के पद पर विमल राजन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सोमवार को हजरतगंज के सप्रू मार्ग स्थित परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में लखनऊ क्षेत्र के आरएम और सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी का चार्ज संभाल लिया। वर्तमान में तैनात अमरनाथ सहाय को परिवहन निगम मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि विमल राजन परिवहन निगम के अयोध्या क्षेत्र के आरएम और सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पद पर तैनात रहे। अब यहीं जिम्मेदारी लखनऊ में संभालेंगे। यह भी पढ़ें- अयोध्या रोडवेज में बड़ा फेरबदल, आरएम और एआरएम का तबादला यह भी पढ़ें- एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ही रहेंगे यह भी पढ़ें- हड़ताल खत्म, आज से सभी 22 रूटों पर लौटेंगी ई सिटी बसें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.