अल्मोड़ा, मार्च 28 -- अल्मोड़ा में सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना के विकास, क्रियान्वयन और स्थापना को लेकर शनिवार को डीएम अंशुल सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को परियोजना कंपनी को पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सिटी गैस वितरण नेटवर्क की स्थापना के लिए गेसोनेट सर्विसेज (यूके) लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ ऊर्जा उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। अधिकारियों से परियोजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग करने को कहा। कहा कि परियोजना के तहत आवश्यक भूमि आवंटन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। प्रस्तावित स्थलों का शीघ्र चिह्नीकरण भी करे लें। निर्देश दिए कि विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ले, जिससे किसी प्रकार की ...