बलिया, नवम्बर 11 -- बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह सम्मान न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि सम्पूर्ण जिले के लिए गर्व की बात है। शैलेन्द्र त्रिपाठी की शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर लगन, सशक्त नेतृत्व क्षमता तथा उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार तिवारी, प्रबंधक संजय कश्यप, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संपूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.