सिटी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पर उठे सवाल
भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के पीछे स्थित सिटी कॉलेज में 11वीं के नामांकन के दौरान भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। नामांकन के नाम पर फॉर्म सहित कुल 2700 रुपये वसूले जाने के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित विद्यार्थियों का कहना है कि जहां अन्य इंटर स्तरीय विद्यालयों और कॉलेजों में नामांकन शुल्क मात्र 940 से 1200 रुपये के बीच है, वहीं सिटी कॉलेज प्रशासन मनमाने तरीके से 2700 रुपये वसूल रहा है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर कॉलेज के कुछ शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यह भी पढ़ें- सिटी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पर उठे सवाल यह भी पढ़ें- नामांकन में अधिक राशि ली तो नपेंगे एचएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.