रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- खटीमा, संवाददाता। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में विद्यालय का स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना, एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन और पुष्प अर्पण के साथ किया।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक एवं सफलता की कामना की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय ने सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य सक्सेना ने कहा कि विद्यालय ने ...