मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। सिटी ऑटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन की ओर से इलेक्ट्रिक ऑटो और इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग पर चलने की शिकायत की गई। ऑटो रिक्शा के परमिट और इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को मार्ग और संख्या निर्धारण की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल सिंह, महानगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महानगर कोषाध्यक्ष कपिल त्यागी, सचिव सुरेंद्र रावत, अजय कुमार, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.