सिटी एसपी ललित मीणा का विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को ....अपनी क्षमता बढ़ाओ, न कि नशे में डूबो
जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में जिला प्रशासन, मेराकी फाउंडेशन एवं विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी एसपी ललित मीणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार थे। इसके अलावा स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निधि श्रीवास्तव, मेराकी फाउंडेशन की सचिव रीता पात्रा तथा आजाद नगर थाना पीस कमेटी के सचिव मुख्तार आलम खान भी उपस्थित थे। सिटी एसपी ने उपस्थित किशोरों को न सिर्फ नशा से दूर रहने की सलाह दी, बल्कि वे अपनी पढ़ाई कैसे करें, अपना करियर कैसे बनाएं, इन सभी बातों को भी विस्तार से समझाया। मोबाइल भी एक तरह का नशा है इसकी भी जानकारी उन्होंने रोचक तरीके से दी।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण इससे पूर्व डॉ. निधि श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.