मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गुरुवार को एसडीपीओ वन सुरेश कुमार के कार्यालय में लंबित केसों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें सिटी एसपी ने नगर थाना, मिठनपुरा थाना समेत अन्य थानों में दर्ज चेन स्नैचिंग के विभिन्न मामलों की प्रगति जानीं। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सिटी एसपी ने अनुसंधान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में विधि-व्यवस्था सुनिश्चित हो और जांच पूरी तत्परता एवं पेशेवर तरीके से की जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि थानों में अनुसंधान अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी और आवश्यक होने पर अधिकारियों की समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...