मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना में आयोजित जनता दरबार के दौरान शुक्रवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों से पुलिस की कार्यशैली, व्यवहार और शिकायतों के निपटारे में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। सिटी एसपी ने यह जानने की कोशिश की कि आमजनों को पुलिस सहायता प्राप्त करने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता दरबार में न केवल जन-संवाद हुआ, बल्कि सिटी एसपी ने विभिन्न लंबित मामलों में पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई का विवरण भी खंगाला। उन्होंने थाना स्तर पर दर्ज केसों की प्रगति रिपोर्ट देखी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.