सिटी एसपी ने दी नेतृत्व क्षमता विकसित करने की सीख
धनबाद, सितम्बर 10 -- बीआईटी सिंदरी में बीटेक सत्र 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के इंडक्शन प्रोग्राम के तहत बुधवार को प्रेरक सत्र हुआ। मुख्य अतिथि धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि आईआईटी आईएसएम धनबाद के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने तकनीकी नवाचार, शोध और स्टार्टअप शुरू करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक डॉ पंकज राय ने अतिथियों को पौधा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर चेयरमैन डॉ आरके वर्मा, डॉ राहुल कुमार, प्रो संजय पाल, प्रो जेएन महतो, प्रो प्रफुल्ल कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- स्पष्ट लक्ष्य और अनुशासन सफलता का आधार : उपायुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.