मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने सोमवार की रात अपराध नियंत्रण को लेकर शहरी इलाके के सभी थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। इसमें अप्रैल माह के दौरान हुई अनसुलझी घटनाओं में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सभी थानेदारों से ली। चेन छिनतई और पुलिस बनकर गहना ठगने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सिटी एसपी ने नाराजगी जताई। अप्रैल में चेन छिनतई के 10 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई। इसमें फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और पहचान पुलिस नहीं कर पाई है। इसी तरह लगातार शहर में पुलिस बनकर बाइक सवार अपराधी गहने ठग रहे हैं। यह भी पढ़ें- सिटी एसपी ने थानेदारों को दिया अपराध नियंत्रण का निर्देश हाल में तीन वारदात काजी मोहम्मदपुर और अहियापुर थाना इलाके में हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस को अपराधि...