दरभंगा, अप्रैल 9 -- लहेरियासराय। सिटी एसपी अशोक कुमार ने गुरुवार को मार्च माह की अपराध गोष्ठी पुलिस कार्यालय में की। इसमें सदर एसडीपीओ वन, टू तथा सभी अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। इसमें उन्होंने थानावार लंबित, मार्च में प्रतिवेदित व निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमश: हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या आदि की समीक्षा की। गोष्ठी में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये। सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधियों का नाम-पता और उनके द्वारा किए गए अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश दिया। लंबित कांडों के निष्पादन तथा गिरफ्तारी में भी तेजी लाने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...