सिटी एसपी ऑफिस के पास दुकान में फिर चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में सिटी एसपी कार्यालय के ठीक बगल में स्थित एक जेनरल स्टोर को चोरों ने फिर निशाना बनाया है। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में मंगलवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर फतेहपुर निवासी दुकानदार संतोष कुमार ने पुलिस को बताया है कि एसपी ऑफिस के बगल में उनकी जेनरल स्टोर की दुकान है। विगत 13 जुलाई की रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का दरवाजा तोड़कर करीब 20 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। बताया कि एक महीने पहले भी 12 जून की रात को करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान को खंगाला था। उस वक्त चोर दुकान से लगभग 1.50 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित का कहना है कि उनकी दुकान में लगातार चोरी हो रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.