सहरसा, मार्च 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद उत्तरी पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम बुधवार रात घोषित किया गया, जिसमें वरुण यादव ने निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र यादव को 138 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला था। मतगणना के बाद वरुण यादव को कुल 267 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि बिजेंद्र यादव को 129 मत मिले। इस प्रकार वरुण यादव ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए निर्णायक जीत हासिल की। कुल 700 मतदाताओं में से 420 ने मतदान किया, जो लगभग 60 प्रतिशत रहा। इनमें 288 पुरुष एवं 132 महिला मतदाता शामिल रहे। मतगणना के दौरान 24 मतों को अवैध घोषित किया गया।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पु...