अमरोहा, अप्रैल 24 -- हसनपुर। नगर के गजरौला तिराहे के नजदीक स्थित निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद अधिक ब्लीडिंग होने की वजह से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन फानन में अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के सुल्तानठेर निवासी नेपाल सिंह ने प्रसव पीड़ा होने पर 35 वर्षीया पत्नी रजनी को बुधवार को ब्लॉक तिराहे के नजदीक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- दूसरी बेटी के जन्म के बाद पति की पिटाई से प्रसूता की मौत नेपाल का कहना है कि ...