धनबाद, मई 26 -- सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष चल रहे माली सोमनाथ दलाई का सत्याग्रह सोमवार को सांतवे दिन भी जारी रहा। माली सोमनाथ दो वर्ष का बकाया वेतन व सिजुआ स्टेडियम को पानी के सवाल पर बीते मंगलवार से धरना पर बैठे हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस तपती गर्मी में माली की हालात दिन प्रतिदिन कमजोर होते जा रही है। कहा कि सिजुआ के नागरिकों व खेल प्रेमियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा जन आंदोलन से इनकार नहीं किया जा सकता है। सोमवार को विधायक शत्रुघ्न ने निदेशक संजय सिंह से स्टेडियम में पानी देने के सवाल पर फोन से बात की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि अंगारपथरा में बह रहे पानी को स्टेडियम के लिए जल्द लाया जाए। इस संदर्भ में निदेशक द्वारा कतरास व सिजुआ क्षेत्र के जीएम के साथ कोयला भवन में विधाय...